डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 30, 2026 6:41 pm

Home » कटनी » कटनी में दुर्लभ धातुओं का खजाना, बदल सकती है तस्वीर

कटनी में दुर्लभ धातुओं का खजाना, बदल सकती है तस्वीर

SHARE:

आयरन ओर और मार्बल की वजह से खनन क्षेत्र में पहचान बनाने वाले कटनी जिले में अब दुर्लभ धातुओं के खजाने का पता चला है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) के दावों के अनुसार इस क्षेत्र में वैनेडियम, लीथियम, टाइटेनियम, कोबाल्ट, क्रोमियम, प्लेटिनम और निकिल जैसी बेशकीमती धातुओं की मौजूदगी पाई गई है। जो भारत भर ही नहीं बल्कि एशिया के लिए दुर्लभ है।

जीएसआइ ने 1995 से धातुओं को खोजने का जो अभियान चला रहा है, उसमें महाकोशल भी शामिल है। कटनी जिले में लेटराइट, डोलोमाइट, मैगनीज और आयरन ओर बहुतायत मात्रा में निकाला जाता है और इनकी कई खदानें संचालित हैं। इन धातुओं की जांच में पता चला है कि दुर्लभ किस्म की बेशकीमती दूसरी धातुएं भी इन खदानों में मौजूद हैं। जीएसआइ के अनुसार इन कीमती धातुओं के लिए कटनी में बड़ा स्कोप है।

ब्लॉक बनानेकी तैयारी

क्रिटिकल धातुओं के लिए ब्लॉक बनाने की तैयारी है, ताकि नीलामी कराई जा सके। जीएसआइ का मानना है कि इन धातुओं के शोधन के लिए देश के भीतर प्लांट लगें तभी मेहनत सार्थक होगी।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें