डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

November 19, 2026 12:12 am

Home » State » मध्य प्रदेश » कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,अब महीने की शुरूआत में ही मिलेगा वेतन, सभी बिल ट्रेजरी में माह अंत तक जमा कराने के निर्देश

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,अब महीने की शुरूआत में ही मिलेगा वेतन, सभी बिल ट्रेजरी में माह अंत तक जमा कराने के निर्देश

SHARE:

 Jammu Municipal Corporation Employees Salary : दशहरे से पहले जम्मू नगर निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।अब निगम के कर्मचारियों को महीने की शुरुआत में ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस संबंध में जम्मू नगर निगम की सह आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है, इससे नगर निगम के करीब 2700 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

वेतन में देरी का कर्मचारियों ने किया था विरोध

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, कर्मचारियों का कहना है कि बीते कई महीनों से नगर निगम कर्मचारियों की सैलरी में देरी हो रही है।  नियम के तहत माह की 1 से 5 तारीख तक सभी स्थायी कर्मचारियों को वेतन और अस्थाई कर्मियों को 10 तारीख से पहले पहले वेतन दिया जाना चाहिए, लेकिन बीते कुछ समय से नियम के विपरीत कर्मचारियों को 15 से 20 तारीख के बीच वेतन मिल रहा था, जिससे कर्मचारियों को दिक्कत हो रही थी, इससे परेशान नगर निगम कर्मचारी इसका विरोध किया है और निगम से जल्द वेतन जारी करने की मांग की थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

सह आयुक्त ने आदेश जारी किए

लगातार कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए जम्मू नगर निगम की सह आयुक्त ने समय पर वेतन भुगतान के आदेश जारी किए है। नगर निगम अधिकारियों ने आदेश जारी कर निगम के वित्त विभाग को कहा है कि कर्मचारियों को वेतन जारी करने में हो रहे विलंब को दूर करने के लिए वेतन से जुड़े सभी बिल ट्रेजरी में माह के अंत तक जमा करवा दिए जाएं, ताकि माह की शुरुआत में ही निगम कर्मियों को उनके वेतन मिल सकें। संभावना है कि आदेश जारी होने के बाद नवंबर से कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें