बिलासपुर। इंस्टाग्राम (instagram) पर एक पीड़िता की अश्लील फोटो वायरल (photo viral) करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि पीडिता की अश्लील फोटो को आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम में वायरल (instagram photo viral) किया था जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल (mobile phone) जप्त किया है। आरोपी निहाल पाण्डेय उम्र 20 साल साकिन विजयापुरम एफ 63 सरकंडा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार एक पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश की, कि निहाल पाण्डेय ने दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी (insta id) बना ली और उसमें मेरी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल (aslil photo viral) कर दिए।
इंस्टाग्राम में पीडिता की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में ।
.
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल किया गया जप्त
.
नाम आरोपीः– 1. निहाल पाण्डेय पिता श्री सुरेश कुमार पाण्डेय उम्र 20 साल साकिन विजयापुरम एफ 63 सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. pic.twitter.com/S7TK1SxEqq— 𝐁𝐈𝐋𝐀𝐒𝐏𝐔𝐑 𝐏𝐎𝐋𝐈𝐂𝐄 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐈𝐀𝐋 (@PoliceBilaspur) December 20, 2022
इसके अलावा उसमें अभद्र व अश्लील बातें लिख कर मुझे बदनाम कर रहा है तथा मेरे परिवार वालों तथा रिश्तेदारों को मेरी अश्लील फोटो व वीडियो भेज (photo video viral) कर मुझे परेशान कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


