CRIME : चरित्र शंका करने पर पत्नी को रोज मारता व बच्चों के सामने जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता
Jun 24, 2020, 19:15 IST
इंदौर । चरित्र शंका करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। बच्चों के सामने ही संबंध बनाने का दबाव बनाया और गुप्तांग में संडासी डालकर जख्मी कर दिया। लॉकडाउन के कारण महिला थाने नहीं गई और प्रताड़ना सहती रही। सोमवार को वह थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
![]() |
ये भी पढ़े : पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद SAMI के साथ वाली बेहद बोल्ड फोटो शेयर की, आईं कट्टरपंथियों के निशाने पर |
द्वारकापुरी एसआइ एसएन पांडे के मुताबिक, ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह घरों में काम करती है। पति छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करता है। जब वह काम करने जाती है तो उस पर अनैतिक कार्यों का आरोप लगाता है। बच्चों के सामने ही अश्लील हरकतें करता है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालता है।
![]() |
ये भी पढ़े : DEEPIKA PADUKONE को दो बार धोखा दे चुके हैं RANBIR KAPOOR ,एक दफा रंगे हाथ पकड़ा था एक्ट्रेस ने |
वह दूसरी शादी करने की धमकी देकर घर से निकालने का भी बोलता था। लॉकडाउन के दौरान पति ने ज्यादा परेशान किया और एक बार गुप्तांग में संडासी भी डाल दी। पीड़िता अस्पताल भी नहीं जा सकी और प्रताड़ना सहन करती रही। सोमवार को वह बच्चों के साथ थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया।
![]() |
ये भी पढ़े : खूबसूरती और हॉट फिगर की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है यह अभिनेत्री, देखें तस्वीरे | HOT FIGURES |
आत्महत्या में पति व देवर-देवरानी सहित चार पर केस
एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित महिला से दहेज की मांग कर परेशान करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर में फांसी लगा ली थी। चंदन नगर टीआइ योगेशसिंह तोमर के मुताबिक, बलराम नगर निवासी 35 वर्षीय सीमा सिंह ने 20 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। सीमा के स्वजन ने बयानों में बताया कि उसका पति कालू सिंह उर्फ वीरेंद्र गौड़, देवर लोकेश उर्फ लोकेंद्र सिंह, देवरानी प्रेमकुंवर और सास लक्ष्मीबाई दहेज की बात को लेकर तंग करते थे। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। सोमवार रात पुलिस ने सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ रीवा न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com