डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 27, 2026 4:41 pm

Home » State » मध्य प्रदेश » MP Election 2023: CM शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा, सरकार बनने पर हर परिवार में एक व्यक्ति को मिलेगा रोजगार

MP Election 2023: CM शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा, सरकार बनने पर हर परिवार में एक व्यक्ति को मिलेगा रोजगार

SHARE:

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर जिले में 905 करोड़ लागत की ‘अलीराजपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण’ किया। उन्होंने अलीराजपुर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मेरी बात अब ध्यान से सुनना। फिर सरकार बनने पर हर परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार दूंगा, जिससे किसी को पलायन न करना पड़े। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेसी सिर्फ लोभ व लालच देंगे। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की जिंदगी को बदलना ही मेरी जिंदगी का लक्ष्य है। मैं सरकार में रहकर आपके लिये कुछ कर पाऊं, ये ही मेरी सफलता है। मैं आपसे एक वादा करना आया हूं। अब अगली बार फिर से जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, तब हम हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देंगे। आपको घर छोड़कर बाहर जाना नहीं पड़ेगा।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें