डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 26, 2026 5:17 pm

Home » कटनी » MP : कटनी के प्रेमी-प्रेमिका का भोपाल में मिला शव; प्रेमिका ने पहले मफलर से युवक का गला घोंटा फिर खुद फांसी लगा ली

MP : कटनी के प्रेमी-प्रेमिका का भोपाल में मिला शव; प्रेमिका ने पहले मफलर से युवक का गला घोंटा फिर खुद फांसी लगा ली

SHARE:

Bhopal Girlfriend Boyfriend Suicide Mystery : भोपाल में अल्पना टॉकीज के पास होटल बंजारा के टॉप फ्लोर के कमरे में बुधवार रात युवक-युवती के शव मिले हैं। युवती का शव पंखे पर फंदे से लटका था। युवक का शव बिस्तर पर पड़ा था, लेकिन उसके मुंह पर तकिया रखा हुआ था और गले में मफलर कसा था।

दोनों कटनी के रहने वाले हैं और प्रेमी – प्रेमिका बताए जा रहे हैं। दोनों तीन दिन से घर से लापता था। होटल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी बाहरी के आने के सबूत भी पुलिस को नहीं मिले हैं। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि युवक की हत्या के बाद युवती ने फांसी लगाई होगी। युवक शारीरिक रूप से कमजोर नजर आ रहा है।

मंगलवार को बुक किया कमरा
TI अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार शाम होटल बंजारा की ओर से मिली सूचना के बाद पुलिस होटल पहुंची थी। मंगलवार रात युवक-युवती ने होटल में कमरा बुक किया था। इसी रात 10.30 बजे कमरे में खाना भी मंगाया था। दोनों बुधवार शाम 6 बजे तक बाहर नहीं निकले। होटल स्टाफ के आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस जब दरवाजा खुलवाकर कमरे में दाखिल हुई तो पंखे पर 19 वर्षीय युवती का शव था, जबकि बिस्तर पर युवक का शव पड़ा था। युवक के शरीर पर कंबल भी लिपटा हुआ था।

विवाद होने पर घर से बिना कुछ बताए भोपाल आया युवक

होटल में जमा किए गए दस्तावेज से युवक की पहचान बिलहरी गांव, कटनी निवासी मनीष चक्रवर्ती (23) और युवती की पहचान किरण केवट (21) निवासी खितौली, कटनी के तौर पर हुई। पुलिस ने दस्तावेज पर मिले मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों के परिजन को कॉल कर दिया है। FSL टीम ने जांच की है।

ACP राकेश बघेल ने बताया कि पुलिस को कमरे से युवक का मोबाइल फोन मिला है। इसमें मिले नंबर के आधार पर उसके मौसा से बात हई। मौसा ने बताया कि मनीष का परिजन से विवाद हुआ था। तीन दिन पहले वह घर से बिना बताए चला गया था। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी कि वह युवती को साथ लेकर भोपाल गया है।

फ्लाइट मोड पर था युवक का मोबाइल, युवती का गुम
मनीष का मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर था। जबकि, किरण का मोबाइल नहीं मिला। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। होटल स्टाफ का कहना है कि दोनों अपने साथ लगेज लेकर नहीं आए थे।
पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को देखकर लग रहा है कि युवती ने मफलर से गला घोंटकर युवक को मारा है। इसके बाद खुद फांसी लगा ली। अनुमान है कि दोनों शादी के इरादे से भोपाल आए थे। यहां किसी कारण दोनों का विवाद हुआ और युवती ने यह कदम उठाया।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें