डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 28, 2026 7:47 pm

Home » उमरिया » CRIME : पांच माह की मासूम को माता-पिता ने गर्म सलाख से दागा

CRIME : पांच माह की मासूम को माता-पिता ने गर्म सलाख से दागा

SHARE:

CRIME :  पांच माह की मासूम को माता-पिता ने गर्म सलाख से दागा

उमरिया। उमरिया जिले में एक बार फिर एक मासूम बच्ची को लोहे की गर्म सलाख से दागने का मामला सामने आया है। इस मामले में कलेक्टर ने स्वजनों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

उमरिया जिले में इस तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इसके बाद जिले में बच्चों को दागने की कुप्रथा पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने उमरिया जिले की राजस्व सीमा में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे।

मानपुर में हुई घटना

जिले के मानपुर रोहनिया गांव में 5 माह की बच्ची महक के बीमार होने पर उसकी मां सरिता व पिता दशरथ चौधरी ने उसके पेट में गर्म सलाख दाग दी। इससे बच्ची की हालत और भी बिगड़ गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली लेकर पहुंचे तो हुआ खुलासा

नवजात महक को संक्रमण होने पर स्वजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली लेकर पहुंचे। जब मासूम को अस्पताल में दाखिल किया गया तब यह बात सामने आई कि उसे दागा गया था। यह जानकारी सामने आते ही प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हो गए और उन्होंने इस बात की सूचना कलेक्टर को दी।

कलेक्टर ने मामले में अपराध दर्ज कराने के निर्देश दे दिए

जानकारी के अनुसार इसके बाद कलेक्टर ने मामले में अपराध दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। महक का उपचार जिला चिकित्सालय उमरिया में किया जा रहा है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने एसडीएम मानपुर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को संंबंधित ग्राम का भ्रमण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें