डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 27, 2026 8:58 pm

Home » कानपुर » KANPUR CRIME NEWS : लड़की का नहाते समय ठेकेदार ने बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर की दरिंदगी आरोपी पुलिस के हिरासत में

KANPUR CRIME NEWS : लड़की का नहाते समय ठेकेदार ने बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर की दरिंदगी आरोपी पुलिस के हिरासत में

SHARE:

Uttar Pradesh: कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो किशोरियों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। भट्‌ठे पर काम करने वाले मजदूरों की दोनों बेटियां थीं। देर शाम से लापता होने के बाद दोनों के परिजन उनकी तलाश रहे थे। देर रात दोनों का शव भट्‌ठे से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ से लटके मिले। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

भट्‌ठे में मजदूरी करते थे दोनों के पिता

मूल रूप से हमीरपुर जिले में रहने वाले दो मजदूरों के परिवार घाटमपुर के बरौली के एलआईसी भट्‌ठे में मजदूरी करते थे। बुधवार शाम दोनों परिवार की एक 16 वर्षीय और 14 साल की बेटी लापता हो गईं। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो देर रात ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर एक खेत में लगे बेर के पेड़ से दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंची और घंटों जांच पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए गए।

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने भट्‌ठे के ठेकेदार पर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के बाद रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने भट्‌ठे के ठेकेदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है आरोपियों से पूछताछ जारी है। कानपुर जॉइंट सी पी हरीश चंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले में तीन लोगों के खिलाफ गैंग रेप 367D, पॉस्को सहित 306 की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप है। मृतक नाबालिगों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने नहाने के दौरान नाबालिगों का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी से ब्लैकमेलिंग करके दोनों का यौन उत्पीड़न कर रहे थे, मारपीट भी करते थे। कानपुर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद उनका मोबाइल भी कब्जे में लिया है। मोबाइल की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें