डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 27, 2026 8:58 pm

Home » कानपुर » भोपाल के ITI के बाद कानपुर Girls Hostel में छात्रा का अश्लील वीडियो

भोपाल के ITI के बाद कानपुर Girls Hostel में छात्रा का अश्लील वीडियो

SHARE:

दरवाजे के टूटे हिस्से में मोबाइल लगा देता था आरोपी

कानपुर के रावतपुर में तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह खुलासा होने पर हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि आरोपी वहां रोज आता था। ऐसे में शक है कि उसने दूसरी छात्राओं के भी वीडियो बनाए होंगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ : Chandigarh University : नहाते हुए 60 लड़कियों का MMS इंटरनेट पर वायरल

गुरुवार सुबह एक छात्रा बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान हॉस्टल के सफाई कर्मचारी ऋषि ने बाथरूम के दरवाजे के टूटे हिस्से से मोबाइल डालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तभी छात्रा की नजर उस मोबाइल पर पड़ी। वह चीखी। उसकी आवाज सुनकर अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं और ऋषि को पकड़ लिया।

aropi

                                 पुलिस ने आरोपी ऋषि को गिरफ्तार कर लिया है

इसके बाद छात्राएं काकादेव थाने पहुंचीं। यहां उन्हें पता चला कि उनका हॉस्टल रावतपुर थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद वे रावतपुर थाने पहुंची और हंगामा करने लगीं। छात्राओं की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर एक्सपर्ट आरोपी के मोबाइल की जांच कर रहे हैं।

hostel images

                                     कई छात्राएं हॉस्टल छोड़कर चली गईं।

image

                                  दरवाजे का निचला हिस्सा टूटा, वहीं रखा था मोबाइल

छात्राओं ने बताया कि ऋषि हॉस्टल में काम करता है। इसीलिए वह अक्सर हॉस्टल में आता-जाता रहता है। वहां बाथरूम के दरवाजे का निचला हिस्सा टूटा हुआ है। ऋषि उसी हिस्से में अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके रख देता था और वीडियो बनाता था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का है हॉस्टल
तुलसी नगर का यह हॉस्टल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का है। हॉस्टल में करीब 60 छात्राएं रहती हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। आरोपी ऋषि इस हॉस्टल में 7 साल से काम कर रहा है। वह सर्वोदय नगर का रहने वाला है।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें