डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 26, 2026 7:06 pm

Home » प्रयागराज » Mahakumbh 2025 Death Update : महाकुंभ में भगदड़, 30 की मौत : संगम पर जुटी भीड़ को नहीं संभाल पाया प्रशासन

Mahakumbh 2025 Death Update : महाकुंभ में भगदड़, 30 की मौत : संगम पर जुटी भीड़ को नहीं संभाल पाया प्रशासन

SHARE:

Mahakumbh 2025 Death Update :प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार को देर रात करीब दो बजे भगदड़ मच गई, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 60 घायल हैं। महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान था, जिसका मुहूर्त सुबह चार बजे का था। स्नान के लिए करीब ८ करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे थे।

महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि श्रद्धालु संगम नौज के पास अमृत स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे, तभी कुछ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अचानक पीछे की ओर से आ गए। पीछे से आई भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। चूंकि अमृत स्नान को ध्यान में रखकर पांटून पुलों को बंद कर दिया गया था, ताकि भीड़ न बढ़े, इसलिए लोग उसी रास्ते से वापस लौटने लगे, जिससे संगम की और जा रहे थे। इस कारण भगदड़ और बढ़ गई। लोगों की समझ में यह भी नहीं आया कि आखिर ही क्या गया है।

wrtt

भीड़ के दबाव के कारण घाट पर कुछ वैरिकेड्स टूट गए, जिसकी वजह से जमीन पर सो रहे कुछ श्रद्धालुओं को लोगों ने रौद दिया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कुंभ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 25 शवों की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में उप्र के सबसे ज्यादा 19 लोग शामिल हैं। कर्नाटक के 4, गुजरात और असम के एक-एक श्रद्धालु की भी मौत हुई है।

इस बीच मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि एंबुलेंस से कुल 90 लोगों को अस्पताल भेजा गया था। घायलों के बारे में पता करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद 30 लोगों को घर भेज दिया गया है, 30 की मौत हो चुकी है, जबकि 60 का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा, श्रद्धालुओं को वापस भेजने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए स्पेशल रेलगाड़ियों और बसों की व्यवस्था की जा रही है।

ytrt

न्यायिक जांच का आदेश
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया है। इसके लिए जस्टिस हर्ष कुमार, पूर्व डीजी वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह को अध्यक्षता में 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया गया है। योगी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

छतरपुर की महिला की मौत
प्रयागराज में भगदड़ के दौरान मरने वालों में मध्यप्रदेश के छतरपुर की महिला हुकुम लोधी (45) भी शामिल है। उनकी बेटी दीपा लीधी (19) घायल है। दोनों 27 जनवरी को प्रयागराज गई थीं। इसके अलावा ग्वालियर जिले के भितरवार के हरि साहू और उनकी पत्नी शकुंतला साहू का कोई अता-पता नहीं है।

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगा 25 किमी लंबा जाम
जागरण, रीवा। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मध्यप्रदेश के चाकघाट बार्डर से रीवा के ओर से आने वाले वाहनों की एंट्री सुबह 4 बजे से बंद कर दी गई। इसके कारण रीवा प्रयागराज मार्ग में करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बॉर्डर में रोके गए श्रद्धालुओं के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने होल्डिंग प्वाइंट बनाकर उन्हें ठहराया।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें