डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 26, 2026 5:17 pm

Home » सतना » सतना में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’: एक्सीडेंट ने खोला तस्करी का राज, 478 नशीली सिरप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सतना में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’: एक्सीडेंट ने खोला तस्करी का राज, 478 नशीली सिरप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा/भोपाल। (राज्य ब्यूरो) पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के कुशल मार्गदर्शन में सतना जिले में नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह (IPS) के निर्देशन और एएसपी प्रेमलाल कुर्वे व एसडीओपी नागौद रघु केशरी की रणनीति के तहत कोठी थाना पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

एक्सीडेंट की सूचना और पुलिस की घेराबंदी
घटनाक्रम की शुरुआत 10 मार्च 2026 की दरम्यानी रात हुई। थाड़ीपाथर इलाके में एक कार और ऑटो के बीच एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को मिली। इसी बीच एक मुखबिर ने पुलिस को पुख्ता जानकारी दी कि एक्सीडेंट करने वाली कार संदिग्ध है और उसमें कोई अवैध सामग्री लदी हुई है जो शहर की ओर भाग रही है। सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने टीम के साथ तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रुकवा लिया।

478 नग ‘ONEREX’ कफ सिरप बरामद
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। कार के भीतर भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सिरप ‘ONEREX’ की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने कुल 478 नग कफ सिरप जब्त की है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों का काला चिट्ठा
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे:

मोहम्मद खुर्शीद (28 वर्ष): पिता मोहम्मद खलील, निवासी जवान सिंह कॉलोनी, भुजवा मोहल्ला, थाना कोलगंवा, जिला सतना।
निखिल राजवानी (25 वर्ष): पिता संजय राजवानी, निवासी सांई मंदिर के पास, सतना।

इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस सफल कार्रवाई में कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी के साथ उनकी पूरी टीम ने साहस का परिचय दिया। ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत यह जिले की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। पुलिस अब इन आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है कि यह माल कहाँ से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
सतना पुलिस की इस कार्रवाई से नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता से भी अपील की गई है कि वे ऐसे अवैध कार्यों की सूचना पुलिस को दें।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें