डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 26, 2026 5:17 pm

Home » लखनऊ » अजब-गजब : 70 साल के बुजुर्ग ससुर ने अपनी ही 28 साल की बहू से की शादी,वायरल हुई फोटो, कई तरह की हो रहीं बातें ….

अजब-गजब : 70 साल के बुजुर्ग ससुर ने अपनी ही 28 साल की बहू से की शादी,वायरल हुई फोटो, कई तरह की हो रहीं बातें ….

SHARE:

गोरखपुर. उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 70 साल के बुजुर्ग शख्‍स ने अपनी 28 साल की बहू के साथ मंदिर में शादी कर ली. इस शादी के फोटो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो गए हैं. वहीं इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं. सोशल मीडिया की खबर और फोटो पर भरोसा करें तो कहा जा रहा है कि ससुर कैलाश यादव की पत्‍नी की 12 साल पहले मौत हो चुकी है. उनके चार बच्‍चे हैं और पूजा का पति तीसरे नंबर का बेटा था, उसकी भी मौत हो चुकी है. खबरों के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी की है और पूजा, अपने इस नए रिश्‍ते से खुश है. बताया गया है कि कैलाश यादव बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव का रहने वाला है.

खबरों के अनुसार बड़हलगंज थाने के चौकीदार कैलाश यादव ने अपनी बहू पूजा के साथ सात फेरे लिए और इस मौके पर ग्रामीणों के साथ उनके परिजन मौजूद रहे. इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पूजा, अपने पति की मौत के बाद से अकेली थी. उसकी शादी किसी और से करा दी गई थी, लेकिन उसे वह घर-परिवार पसंद नहीं आया तो वह अपने पति के घर लौट आई. यहां उसने अपने ससुर के साथ शादी करना मंजूर कर लिया और समाज की परवाह किए बैगर यह शादी हो गई.

पुलिस तक पहुंची बात, फोटो देखकर हैरान हुए अफसर
बड़हलगंज थाने में चौकीदार कैलाश यादव की शादी की बात सोशल मीडिया के जरिए उस गांव और थाने तक पहुंच गई है. थाना प्रभारी बड़हलगंज ने बताया हमें इस शादी की जानकारी वायरल हो रही फोटो से ही पता चली है. इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्‍होंने कहा कि यह दो लोगों का आपसी मामला है, यदि किसी को शिकायत होगी तो पुलिस जांच कर सकती है.

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें