डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 26, 2026 1:51 pm

Home » पन्ना » MP : छतरपुर के जज की खंडवा में कोरोना संक्रमण से मौत , लंग्स में इंफेक्शन होने पर ICU थे भर्ती : पत्नी यहां एडिशनल एसपी

MP : छतरपुर के जज की खंडवा में कोरोना संक्रमण से मौत , लंग्स में इंफेक्शन होने पर ICU थे भर्ती : पत्नी यहां एडिशनल एसपी

SHARE:

MP : छतरपुर के जज की खंडवा में कोरोना संक्रमण से मौत , लंग्स में इंफेक्शन होने पर ICU थे भर्ती : पत्नी यहां एडिशनल एसपी


खंडवा .कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को छतरपुर सिविल जज की खंडवा में इलाज के दाैरान मौत हो गई। वे कोरोना संक्रमित थे, करीब 1 माह से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले ही उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

सच्चे प्यार का दुखद अंत : प्रेमी युगल कमर में चुनरी बांध कर ट्रैक पर हुए खड़े सामने से आ रही ट्रेन दोनों को काटते हुए निकली        

सिविल जज अंतरसिंह अलावा, खंडवा एडिशनल एसपी सीमा अलावा के पति थे। पत्नी संक्रमण काल में कोरोना योद्धा की तरह देशभक्ति के जज्बे के साथ सेवा में जुटी थी। नाइंसाफी देखिए कि उन्हीं के पति संक्रमण की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग से जुड़े आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। रात के समय उनके परिजन इंदौर से खंडवा पहुंचे, नगर के मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया।

युवती को शादी का झांसा देकर बनाये संबंध, गर्भवती होने पर लड़की को छोड़कर भागा तो दूसरे मामले में प्रेमी के इनकार से फंदे से युवती झूली

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार अंतर सिंह मप्र के छतरपुर जिले में सिविल जज के रूप में पदस्थ थे। करीब 1 महीने पहले उनकी तबीयत बिगड़ी तो वे खंडवा आ गए थे, यहां इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। जिसके बाद से वे होम आइसोलेट थे। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लंग्स इंफेक्शन होने से उन्हें कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया। मंगलवार शाम को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें