आयरन ओर और मार्बल की वजह से खनन क्षेत्र में पहचान बनाने वाले कटनी जिले में अब दुर्लभ धातुओं के खजाने का पता चला है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) के दावों के अनुसार इस क्षेत्र में वैनेडियम, लीथियम, टाइटेनियम, कोबाल्ट, क्रोमियम, प्लेटिनम और निकिल जैसी बेशकीमती धातुओं की मौजूदगी पाई गई है। जो भारत भर ही नहीं बल्कि एशिया के लिए दुर्लभ है।
जीएसआइ ने 1995 से धातुओं को खोजने का जो अभियान चला रहा है, उसमें महाकोशल भी शामिल है। कटनी जिले में लेटराइट, डोलोमाइट, मैगनीज और आयरन ओर बहुतायत मात्रा में निकाला जाता है और इनकी कई खदानें संचालित हैं। इन धातुओं की जांच में पता चला है कि दुर्लभ किस्म की बेशकीमती दूसरी धातुएं भी इन खदानों में मौजूद हैं। जीएसआइ के अनुसार इन कीमती धातुओं के लिए कटनी में बड़ा स्कोप है।


