डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 28, 2026 11:33 pm

Home » State » मध्य प्रदेश » बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री को डायमंड कारोबारी का ओपन चैलेंज, बोले- ये कर दिखाया तो भेंट करूंगा 2 करोड़ के हीरे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री को डायमंड कारोबारी का ओपन चैलेंज, बोले- ये कर दिखाया तो भेंट करूंगा 2 करोड़ के हीरे

SHARE:

Dhirendra Shastri Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वो खुद के कारण नहीं बल्की उन्हें मिली एक चुनौती के कारण सुर्खी में आए हैं. उन्हें  सूरत के एक हीरा व्यापारी ने उन्हें ओपन चैलेंज दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने चुनौती को पूरा करने पर 2 करोड़ के हीरे भेंट करने की बात कही है.

कौन है व्यापारी और क्या है चैलेंज
धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज करने वाले कारोबारी का नाम जनक बाबरिया है. वो सूरत के ही रहने वाले हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है. जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर बाबा दरबार में यह बता दें कि डायमंड के पैकेट में कितने हीरे हैं तो वह दो करोड़ रुपये के हीरे उनको भेंट कर देंगे.

गुजरात में होने वाली हैं तीन कथाएं
अगले कुछ दिनों में धीरेंद्र शास्त्री का गुजरात में दरबार लगने वाला है. जानकारी के अनुसार, अलग-अलग तारीखों पर गुजरात के सूरत, अहमदाबाद और राजकोट में दरबार लगाएंगे. सूरत में उनके कार्यक्रम की तैयारी होने लगी है. इससे पहले हीरा करोबारी की चुनौती सामने आई है. देखना होगा की धीरेंद्र शास्त्री इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

‘मान लूंगा उनकी दिव्य शक्ति’
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देते हुए डायमंड कारोबारी जनक बाबरिया ने कहा कि ‘अगर उनमें कोई दिव्य शक्ति है तो मैं उनके सामने पांच से सात सौ कैरेट के हीरे के पैकेट लेकर जाऊंगा. अगर वह बता दें कि उसके अंदर कितने हीरे हैं तो वह सारे हीरे उनके चरणों में भेंट कर उनकी अलौकिक शक्तियों को मान लूंगा’

पहले नागपुर में मिली थी चुनौती
बता दें इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत की गई थी और उन्हें चुनौती दी गई थी. तब पूरे देश में उनका माहोल बन गया था. नागपुर दरबार लगने के समय ही अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष श्याम मानव शिकायत की थी

शिकायत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को डर का दरबार बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी. उन्होंने घोषणा की थी कि शास्त्री के सामने वो 10 लोगों को लेकर जाएंगे अगर वो उनका नाम, नंबर, उम्र और उनके पिता का नाम बता दें तो हम उन्हें मान लेंगे और इनाम देंगे.

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें