डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 30, 2026 7:27 pm

Home » बिलासपुर » रायपुर में लिव-इन पार्टनर की रहस्यमयी मौत: फांसी पर लटकी मिली युवती: पार्टनर का मोबाइल बंद, हत्या की आशंका : बागेश्वर धाम गया प्रेमी, पीछे रह गई मौत की गुत्थी

रायपुर में लिव-इन पार्टनर की रहस्यमयी मौत: फांसी पर लटकी मिली युवती: पार्टनर का मोबाइल बंद, हत्या की आशंका : बागेश्वर धाम गया प्रेमी, पीछे रह गई मौत की गुत्थी

SHARE:

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में लिली चौक स्थित एक किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती आरती हनोतवाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह अपने साथी कृष्णा साहू के साथ लिव-इन में रह रही थी। सोमवार सुबह मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने अंदर झांका और आरती का शव फांसी पर लटका पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, उनका कहना है कि आरती आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। वहीं, कृष्णा साहू का मोबाइल फोन घटना के बाद से बंद आ रहा है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें