डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 28, 2026 11:34 pm

Home » State » उत्तर प्रदेश » CRIME : अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर अनाथ युवती के साथ दुष्कर्म, युवती को डराकर लुटे 5.80 लाख रुपये और जेवर

CRIME : अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर अनाथ युवती के साथ दुष्कर्म, युवती को डराकर लुटे 5.80 लाख रुपये और जेवर

SHARE:

बरेली। युवक ने अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर अनाथ युवती के साथ कई साल तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। युवती से रुपये और जेवर भी ले लिए। अब युवती ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी थाना क्षेत्र की युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

वह छोटी बहन के साथ रहती है। पीलीभीत के पूरनपुर के तकिया दिनारपुर निवासी गगनदीप चीमा से उसकी मुलाकात हुई तो घर आना-जाना हो गया। गगनदीप नेवी में नौकरी करता है। एक दिन गगनदीप ने मोबाइल फोन में उसकी बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो दिखाई और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

गगनदीप ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जब भी गगनदीप नौकरी से आता था तो दुष्कर्म करता था। गर्भवती होने पर गगनदीप ने युवती को दवा खिला दी। दवा से गर्भपात हो गया।

गगनदीप ने युवती को डराकर 5.80 लाख रुपये और जेवर ले लिए। युवती के बीमा की रकम छह लाख रुपये भी हड़प लिए। गगनदीप ने युवती के क्रेडिट कार्ड से विदेश में खरीदारी की। युवती ने परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन बहन ने बचा लिया था।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें