26 की मौत:जिसके बेटे का मुंडन था, उसी ने शराब पी
कानपुर में शनिवार रात हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई थी, उसमें 45 लोग सवार थे। ये लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद कानपुर लौट रहे थे। सभी कोरथा गांव के रहने वाले थे।

कानपुर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 26, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
कानपुर: शहर के समीप घाटमपुर में शनिवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली के बेकाबू होने पर 26 लोगों की मौत हो गई थी. जिस समय हादसा हुआ था, उस समय जिस तरह से शव निकाले जा रहे थे, उसे देखते हुए ग्रामीणों ने दावा किया था कि ट्रैक्टर चालक राजू और उसके बेटे अभि की मौत हो गई. हालांकि, जब एडीजी जोन भानु भास्कर के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि राजू मौके से अपने बेटे को लेकर फरार हो गया था.

वहीं, जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके मुंह से शराब की भयंकर बदबू आ रही थी. अब एडीजी जोन के निर्देश पर साढ़ थाना प्रभारी आनंद पांडेय व पीआरवी के चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि अभी इस मामले में कई अन्य अफसरों पर गाज गिर सकती है, ट्रैक्टर चालक राजू ने गांव के प्रह्लाद से 1000 रुपये में ट्रैक्टर किराए पर लिया था. वहीं, 1500 रुपये डीजल के लिए दिए गए थे. जब हादसा हुआ तो ट्रैक्टर ट्रॉली भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. ग्रामीणों का कहना था कि राजू ने खुद शराब पी और कई अन्य रिश्तेदारों को शराब पिलाई. इस वजह से हादसा हुआ.
दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन सभी की व्यवस्था कर रहा है। प्रभावितों को संभव सहायता,”
Distressed by the tractor-trolley mishap in Kanpur. My thoughts are with all those who have lost their near and dear ones. Prayers with the injured. The local administration is providing all possible assistance to the affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 1, 2022
प्रधान मंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
घटना के बारे में बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, “कानपुर जिले में सड़क दुर्घटना बहुत हृदय विदारक है। जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के सीएम ने लोगों को ट्रैक्टर को परिवहन वाहन के रूप में इस्तेमाल करने के खिलाफ भी सतर्क किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जीवन की अनमोलता पर ध्यान देते हुए ट्रैक्टरों का उपयोग माल ढुलाई और कृषि कार्यों के लिए करना चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

LIVE अपडेट
- गांव में 26 अर्थियां उठने लगी हैं। गांव में मातम जैसा माहौल है।
- केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी गांव पहुंची। एक साथ इतनी लाशों को देखकर वो रो पड़ीं। उन्होंने महिलाओं को ढांढस बंधाया।
- मंत्री राकेश सचान गांव पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की। इलाज और मुआवजा को लेकर उन्होंने लोगों को आश्वासन दिए।
- गांव में मातम देखकर बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
वजह लापरवाही
- कानपुर डीएम शनिवार रात हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां गांववालों ने डॉक्टर के न होने की बात कही और हंगामा करने लगे।
- एडीजी भानु भाष्कर ने साड़ थाना प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 PRV जवानों को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी ये लोग सही समय पर नहीं पहुंचे। लोगों ने प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एंबुलेंस देरी से पहुंचीं। अगर समय पर पहुंचती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी।
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मृतकों के परिजनों से मिलने कानपुर पहुंच सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लीडर्स ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की मुआवजा देने की घोषणा की है।
बेटा पाने की मन्नत और एक ही परिवार के 12 की मौत
- करीब डेढ़ साल पहले घाटमपुर कोरथा गांव की ज्ञानवती ने 2 बेटियां होने के बाद पुत्र होने की मन्नत मांगी थी। उसने उन्नाव स्थित बक्सर के चंद्रिका देवी से मनौती मांगी थी कि नवरात्रि में पुत्र का मुंडन कराने आएंगी। ज्ञानवती के 7 महीने के बेटे अभि का हैलट इमरजेंसी में इलाज चल रहा है और उसने अपनी एक बेटी दिया को हादसे में खो दिया। ज्ञानवती की सास जानकी की भी हादसे में मौत हो चुकी है। ज्ञानवती ने भास्कर को बताया कि उसके परिवार में 12 लोगों की मौत हुई है। बोलीं- ट्रॉली पलटी तो लगा कि कुछ के हाथ-पैर टूटे होंगे, ये नहीं पता था कि इतने लोगों की जान चली जाएगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें…
- कोरथा की ज्ञानवती, 2 बेटियों के बाद इन्होंने बेटे की मन्नत मांगी। चंद्रिका देवी में 7 महीने के बेटे का मुंडन कराने गई थीं।
- कोरथा गांव में 26 अर्थियां बनाई गई हैं। रातभर यहां शव आते रहे। लोग लाशों के पास बदहवास से बैठे हैं। कोई लगातार रो रहा है तो किसी के आंसू सूख गए हैं.. बस आंखों में सूनापन है।
- कोरथा गांव में सभी शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा। अंतिम संस्कार के अर्थी तैयार करते लोग।

मृतकों के नाम…
शिवम पुत्र कल्लू (4)
जानकी पुत्री कल्लू (5)
मिथिलेश पत्नी सफीक (50)
केशकली पति देशराज (40)
पलक पुत्री राम आधार (4)
अंजली पुत्री रामसजीवन (13)
किरन पुत्री शिवनायक (15)
खुशी पुत्री पुन्तीलाल
मनीषा पुत्री रामदुलारे (17)
अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह (35)
रामजानकी पत्नी छिद्दू (60)
कलावती पत्नी रामदुलारे (50)
विनीता पत्नी कल्लू (36)
तारा देवी पत्नी केवट (50)
रवि पुत्र शिवराम (10)
छोटू पुत्र राम दुलारे (12)
गीता सिंह पति शंकर सिंह ( 50)
मायावती पत्नी राम बाबू (50)
उषा पत्नी बृजलाल सिंह ( 45)
शिवानी पुत्री राम खेलावन (12)
रानी पत्नी राम शंकर ( 50)
सुनीता पुत्री रंपत निषाद (15)
पार्वती पत्नी सियाराम (65)
बिंदिया पुत्री राजू (3)
प्रीति पुत्री राजाराम (18)
सोनिका पुत्री राजाराम (18)
कानपुर हादसे की आंखों देखी: अचानक सामने से एक गाड़ी आई, ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई
कानपुर के घाटमपुर में शनिवार रात 50 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई थी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। जो बचे हुए लोग थे, वह गांव की तरफ मदद लाने के लिए दौड़ गए। गांव से ग्रामीण दो ट्रैक्टर लेकर आए। लगभग 100 से 50 आदमी भी वहां पर आ गए।


