डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 27, 2026 4:20 pm

Home » विश्व » बीच सड़क महिला के गले में बेल्ट डालकर पटका, घसीटकर पार्किंग में ले गया, उसके बाद जो हुआ जानकर उड़ गए सबके होश

बीच सड़क महिला के गले में बेल्ट डालकर पटका, घसीटकर पार्किंग में ले गया, उसके बाद जो हुआ जानकर उड़ गए सबके होश

SHARE:

World News: अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर चल रही एक महिला पर एक शख्स ने अचानक पीछे से हमला कर दिया. आरोप यह भी है कि आरोपी ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न भी किया है. फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है.

गले में बेल्ट डालकर पटका

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट एक वायरल वीडियो की जांच कर रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो ब्रोंक्स शहर का है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पर चल रही है और अचानक पीछे से एक नकाबपोश शख्स आता है. वह बेल्ट निकालकर महिला के गले में डाल देता है और उसे जमीन पर पटक देता है.

पुलिस का कहना है कि शख्स ने महिला को पास में खड़ी कारों के बीच खींच लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया. महिला की उम्र 45 साल है और यह घटना सुबह करीब 3 बजे ईस्ट 152वीं स्ट्रीट और थर्ड एवेन्यू पर हुई. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है.

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, वह व्यक्ति मेलरोज़ एवेन्यू की ओर भागा और गायब हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। खास बात यह है कि NYPD का मानना है कि महिला और पुरुष एक-दूसरे को जानते थे और पुरुष को महिला की दिनचर्या के बारे में पता था.

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें