डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 29, 2026 6:19 pm

Home » छतरपुर » MP NEWS : शिवराज मामा की लाडली बहना ने कुशवाहा महासम्मेलन में बच्चे को फेंका, सभा में मचा हड़कंप

MP NEWS : शिवराज मामा की लाडली बहना ने कुशवाहा महासम्मेलन में बच्चे को फेंका, सभा में मचा हड़कंप

SHARE:

MP NEWS : सागर पहुचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (cm shivraj singh chauhan) की सभा मे उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने बच्चे को फेक दिया। बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है, दरअसल ये महिला मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी पर पुलिस के द्वारा रोके जाने से आहत इस महिला ने अपना बच्चा फेंक दिया।

सागर में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशवाहा समाज के महासम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करने सागर पहुंचे थे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री जाने वाले ही थे तभी सभा में बैठी एक महिला ने अपने बच्चे को दूर फेंक दिया जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने उस महिला की समस्या सुनने के लिए उसे अपने पास मंच पर बुला लिया। दरअसल यह महिला अपने बच्चे का इलाज करवाने के लिए शासन से मदद मांगने आई थी लेकिन मुख्यमंत्री को सभा करके जाते देख महिला आवेश में आ गई और उसने अपने बच्चे को फेंक दिया।

सहजपुर के रहने वाले मुकेश पटेल और उनकी पत्नी ने बताया कि वो अपने बच्चे की बीमारी को लेकर परेशान थे उन्हें कोई भी मदद नही मिल रही थी। मुख्यमंत्री से मदद के लिए आज उनसे मिलने आयी थी। पर उन्हें रोका गया और मदद ना मिलते देख उन्होने ये कदम उठाया।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें