डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

November 20, 2026 2:04 am

Home » मुरैना » MP News : आनलाइन गेम की लत में नाबालिग सहित 5 छात्रों ने व्यापारियों से लाखों रुपए लूटे

MP News : आनलाइन गेम की लत में नाबालिग सहित 5 छात्रों ने व्यापारियों से लाखों रुपए लूटे

SHARE:

मुरैना। मोबाइल पर चलने वाले आनलाइन गेम की लत ऐसी लगी कि 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने लूट जैसी संगीन अपराध करने की योजना बनाई। उन्होंने उसे अंजाम भी दे दिया। रविवार को रामनगर में गल्ला व्यापारी के रुपयों से भरा बैग युवक लेकर भागे थे। पुलिस ने सभी पांच आरोपिताें को पकड़ लिया। इनसे लूटी गई रकम भी जब्त कर ली है। पांच में से एक आरोपित तो नाबालिग है, बाकी की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। हैरानी की बात यह है कि किसी आरोपित का पिता फौज में है, तो किसी का पिता पुलिस में है।

रामनगर चौराहा पर डण्डोतिया मार्केट में गल्ले की दुकान करने वाले व्यापारी संतोष पुत्र शिवनाथ बंसल रविवार की सुबह अपनी दुकान का ताला खोल रहे थे। इसी दौरान दो युवक पास में रखे रुपयों से भरे बैग को उठाकर ले भागे। घटना के तत्काल बाद थाने में दिए आवेदन में व्यापारी ने बैग में 2.16 लाख रुपये की रकम बताई, लेकिन एफआइआर में रकम 1 लाख 17 हजार 160 रुपये लिखी गई।

पांच आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
व्यापारी के बैग का लेकर भागते बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। उसके बाद लोगों ने रामनगर से एक आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके 2 घंटे के भीतर पुलिस ने 4 अन्य को पकड़ लिया, जिनसे रुपये भी जब्त कर लिए। सोमवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी बताई। गिरफ्तारी होने के बाद आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ है।

चार-पांच दिन तक की व्यापारी की रैकी
यह सभी आरोपित रामनगर-बड़ोखर में ही रहते थे। व्यापारी के बारे में पूरी जानकारी थी कि रोज सुबह दुकान पर आते समय बैग में रुपये लेकर आता है। चार-पांच दिन तक व्यापारी की रैकी की थी।

आनलाइन खेलों की लत ने पहुंचाया जेल

पकड़े गए पांच में से देवकीनंदर पुत्र गजेंद्र सिंह तोमर निवासी सुभाषनगर, प्रशांत पुत्र मानसिंह राजावत निवासी सुभाषपुरा, अभिषेक पुत्र तिलक सिंह सिकरवार निवासी झील का पुरा बागचीनी, शिवा पुत्र राजकुमार सिंह सिकरवार निवासी गलेथा और एक बड़ोखर का नाबालिग है। इन सभी को मोबाइल आनलाइन क्रिकेट, एमपीएल, बिंजो व लूडो जैसे खेल खेलने की लत थी, जिनमें यह रुपये भी हारे थे।

20 रुपए भी नहीं देते थे मां-बाप डांटते

एक आरोपित का पिता ग्वालियर के पुलिस थाने में पदस्थ है, एक आरोपित का पिता फौजी है, जबकि एक का पिता फौज से रिटायर हो चुका है। पुलिस पूछताछ में प्रशांत सिकरवार ने बताया कि माता-पिता खर्चे को पैसे भी नहीं देते थे। पेटीज के लिए 20 रुपये मांगते तब भी डांट पड़ती थी, जबकि साथ के लड़के खूब खर्च करते थे। उन्हें देखकर उसने रुपये कमाने के लिए यह कदम उठाया।

व्यापारी की रकम को कर लिया जब्त
व्यापारी का रुपयों से भरा बैग लेकर भागने वाले पांचों आरोपितों को पकड़ लिया है। सभी स्कूल में पढ़ते हैं, एक नाबालिग है। जांच में सामने आया है कि इन लड़कों को मोबाइल पर आनलाइन गेम खेलने की लत थी। कुछ लड़कों को खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी। आनलाइन गेम के लिए ही इन्होंने लूट की योजना बनाई थी। पांचों को पकड़ लिया है, इनसे व्यापारी की पूरी रकम भी जब्त कर ली है।

डा. रायसिंह नरवरिया, एएसपी, मुरैना

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें