डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 29, 2026 6:18 pm

Home » मुरैना » विधवा महिला से बलात्कार करने वाला पड़ोसी युवक गिरफ्तार

विधवा महिला से बलात्कार करने वाला पड़ोसी युवक गिरफ्तार

SHARE:

धार में रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी पिछले दो माह से फरार चल रहा था। इसी बीच आरोपी गुजरात भागने के पूर्व धार अपना सामान लेने के लिए आया था। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम धार के घोडा चौपाटी पर पहुंची। जहां कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को पिछले दो माह से तलाश रही टीम झाबुआ, रतलाम सहित अन्य स्थानों पर पहुंची थी लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली थी, ऐसे में महिला संबंधी अपराध होने के चलते एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरारी के दौरान 3 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था, जिसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर के समय आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ALSO READ : BIG BOSS पर इंस्टा क्वीन Soundarya Sharma की एंट्री : पवन सिंह के साथ ‘तुमसा कोई प्यारा’ सॉन्ग में आ चुकी है नज़र

दरअसल धार के मेवातीपुरा में रहने वाली 26 वर्षीय विधवा महिला ने थाने पर दर्ज करवाए प्रकरण में बताया था कि उसकी मां की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग इंदौर गए हुए थे। तभी, आरोपी अजहर पिता सहाबुददीन दिनांक 18 जुलाई को रात करीब 2-30 बजे आया व जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था।

ALSO READ :  एक्ट्रेस Richa Chadha और Ali Fazal 4 अक्टूबर को लेंगे सात फेरे, 10 साल से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट : मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

महिला ने इस बात की सूचना चार दिन बाद अपनी मां को बताई, जिसके बाद परिवार थाने पर पहुंचा व आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया। आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई उनि अशोक लहरी के द्वारा की गई है।

ALSO READ : Ashram web series 3 का ये डिलीट वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

टीआई समीर पाटीदार के अनुसार महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। इसी दौरान आरोपी के धार आने की सूचना के चलते अजहर को गिरफ्तार करके थाना लेकर आई है।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें