डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

November 11, 2026 6:30 pm

Home » रीवा » ढेकहा तिराहा पर कामधेनु डेयरी के कारण रोजाना लग रहा भीषण जाम, पुलिस प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

ढेकहा तिराहा पर कामधेनु डेयरी के कारण रोजाना लग रहा भीषण जाम, पुलिस प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

SHARE:

ऋतुराज द्विवेदी (राज्य ब्यूरो) रीवा शहर का ढेकहा तिराहा इन दिनों यातायात की बदहाली और भारी जाम का मुख्य केंद्र बन चुका है। शहर के व्यस्त मार्गों में शुमार इस चौराहे पर हर सुबह और शाम वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसके पीछे मुख्य वजह सड़क किनारे स्थित कामधेनु डेयरी और वहां आने वाले ग्राहकों के वाहन हैं, जो बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े किए जाते हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि स्थानीय नागरिकों, एम्बुलेंस और स्कूल बसों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी यातायात पुलिस आंखें मूंदकर बैठी है।

ढेकहा तिराहा पर जाम की समस्या और कामधेनु डेयरी की भूमिका
सुबह सवेरे से ही ढेकहा तिराहा पर ट्रैफिक जाम का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग जब अपने दफ्तरों, दुकानों या शिक्षण संस्थानों के लिए निकलते हैं, तो उन्हें सबसे पहले इस चौराहे पर भारी जाम का सामना करना पड़ता है। कामधेनु डेयरी पर आने वाले ग्राहक अपने चारपहिया और दोपहिया वाहन सीधे मुख्य सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। डेयरी के सामने सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है क्योंकि ग्राहक और डिलीवरी वाहन बीच सड़क पर खड़े रहते हैं। मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से वाहनों का उल्टा-सीधा खड़ा होना आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है।

पार्किंग की भारी कमी और प्रशासनिक लापरवाही
किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालन के लिए पर्याप्त पार्किंग का होना अनिवार्य है, लेकिन रीवा के ढेकहा स्थित कामधेनु डेयरी के पास ग्राहकों के लिए किसी भी प्रकार की कोई वैध पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं है। बिना पार्किंग व्यवस्था के संचालित हो रही इस डेयरी के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है।

                                        लाल सिग्नल होने के बावजूद धड़ल्ले से निकल रहे हैं ऑटो

यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासनिक सुस्ती के कारण दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

राजनीतिक संरक्षण और यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
चर्चा है कि यह पूरा अवैध अतिक्रमण और मनमानी राजनीतिक रसूख के दम पर चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण और बीजेपी कार्यालय की छत्र-छाया के कारण कामधेनु डेयरी के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई करने से यातायात अमला कतराता है।


शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमराई हुई है। आम जनता सोशल मीडिया और चर्चाओं में यह सवाल उठा रही है कि क्या यातायात थाना प्रभारी और सूबेदार केवल वसूली में मस्त हैं? “राम-राम जपना, वसूली का माल अपना” की तर्ज पर रीवा की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

कलेक्ट्रट के बगल पुराने बस स्टैंड के सामने ऑटो वालो की मनमर्जी तरीके से खड़े वाहन, ट्रैफिक कर्मचारी नदारद

नगर रक्षा समिति और अवैध वसूली के गंभीर आरोप
रीवा के कई थानों की व्यवस्थाएं पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी हैं। हालात यह हैं कि थाना प्रभारियों के बस में अब उनका स्टॉप नहीं रहा है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की कमान निजी हाथों और नगर रक्षा समिति के सुपुर्द कर दी गई है। नगर रक्षा समिति के नाम पर शहर में अवैध वसूली और मनमानी का बड़ा खेल पर्दे के पीछे चल रहा है, जिसका जल्द ही बड़ा खुलासा होने की चर्चा है। जनता पूछ रही है कि रीवा में “जागते रहो” का नारा देने वाले सो रहे हैं या जानबूझकर अंजान बने हुए हैं?

आम जनता की परेशानी और समाधान
ढेकहा तिराहा पर रोज-रोज के इस कोहराम से जनता त्रस्त हो चुकी है। 4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात जैसी कहावत यहाँ की ट्रैफिक व्यवस्था पर बिल्कुल सटीक बैठती है।

  • समाधान के मुख्य बिंदु:
    कामधेनु डेयरी संचालक को सख्त नोटिस जारी कर तत्काल वैध पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए पाबंद किया जाए।
    सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए।
    यातायात पुलिस और थाना प्रभारियों की मिलीभगत की निष्पक्ष जांच हो ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें