प्रदेश में शिवराज का तिलस्म बरकरार, सभी 29 सीटों पर भाजपा का कब्जा

 

विदिशा से रिकॉर्ड 8 लाख 50 हजार से भी अधिक मतों से जीत की दर्ज

ऋतुराज द्विवेदी,भोपाल। आज सुबह पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी सभी 29 सीटों के लिए मतगणना प्रारंभ हुई तो दोनों दलों के समर्थन एवं नेताओं की धड़कन तेज थी धीरे-धीरे कर जैसे-जैसे परिणाम आना शुरू हुए हैं तो भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का 400 पर का सपना तो नहीं पूरा हो पाया किंतु मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल की।

प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट जो 2014 में एवं 19 में भाजपा नहीं जीत पाई थी उस सीट को भी भाजपा ने जितने में सफलता हासिल की। बात शिवराज सिंह चौहान की करी जाए तो विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिबंध को लगभग 8 लाख 50 हजार से भी अधिक मतों से मात दी।

इसी तरह पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को लाखों मतों के अंतर से हराया। प्रदेश में भाजपा की इस जीत को भले ही यह माना जाए की यह जीत देश के प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की जीत है किंतु हकीकत यह है कि जिस तरह शिवराज सिंह चौहान ने अथक मेहनत करते हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में प्रचंड जीत दिलाई थी उसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जोरदार प्रचार किया शायद इसी का नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की सभी 29 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।