CM Mohan Yadav Cabinet LIVE Update : 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ,शिवराज सरकार के 10 मंत्रियों की छुट्टी; रीति पाठक को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह

 

CM Mohan Yadav Cabinet LIVE Update : मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें से 18 विधायकों को कैबिनेट और 10 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। 28 मंत्रियों में 7 सामान्य वर्ग से, 11 ओबीसी वर्ग से, 6 एससी वर्ग से और 4 एसटी वर्ग से हैं।

18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह ने एक साथ शपथ ली।
दूसरी बार में कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग ने शपथ ग्रहण की।
तीसरी बार में नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शपथ ली।
चौथी बार में संपतिया उइके ने अकेले शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने राज्यपाल के पैर छुए।

6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल ने एक साथ शपथ ली।

4 राज्य मंत्री
नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार

सांसद से विधायक बनी रीति पाठक को जगह नहीं
बीजेपी विधानसभा चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सासंदों को चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद गणेश सिंह चुनाव हार गए। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक चुनाव जीतकर विधायक बने। तोमर विधानसभा अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। वहीं प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह और राव उदय प्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सीधी से विधायक चुन कर आईं रीति पाठक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

शिवराज सरकार के 19 मंत्री जीतकर आए, इनमें से 10 को जगह नहीं

नए मंत्रिमंडल में शिवराज सरकार के केवल 6 मंत्रियों को ही जगह मिली। शिवराज सरकार में कुल 33 मंत्री थे। इनमें से 31 चुनावी मैदान में उतरे थे। 12 मंत्री चुनाव हारे, जबकि 19 मंत्री जीतकर फिर से विधानसभा पहुंचे। इनमें से मोहन यादव मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले चुके हैं। बचे 16 में से 10 को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

आज इन मंत्रियों ने ली शपथ

1. करण सिंह वर्मा
2. प्रहलाद पटेल
3. कैलाश विजयवर्गीय
4. राव उदय प्रताप सिंह
5. राकेश सिंह
6. गोविंद सिंह राजपूत
7. विश्वास सारंग
8. तुलसी सिलावट
9. एंदल सिंह कंसाना
10. निर्मला भूरिया
11. विजय शाह
12. प्रदुम्न सिंह तोमर
13. चेतन कश्यप
14. नारायण कुशवाह
15. इंदर सिंह परमार
16. राकेश शुक्ला
17. नागर सिंह चौहान
18. संपत्तिया उईके
19. कृष्णा गौर
20. धर्मेंद्र लोधी
21. दिलीप जायसवाल
22. गौतम टेटवाल
23. लेखन पटेल
24. नारायण पवार
25. राधा सिंह
26. प्रतिमा बागरी
27. दिलीप अहिरवार
28. नरेन्द्र शिवाजी पटेल