विंध्य में आज कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका : जाने माने नेता सुधीर सिंह और यादवेंद्र सिंह यादव थामेंगे बीजेपी का दामन

 

भोपाल। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करने में जुटी कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, आए दिन कोई न कोई नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस केा अलविदा कह रहा है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि विंध्य में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार विंध्य क्षेत्र के जाने माने नेता सुधीर सिंह तोमर आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस से बागी होकर 2023 विधानसभा चुनाव में बसपा की टिकट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह भी आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यादवेंद्र सिंह यादव पहले कांग्रेस से भी विधायक रह चुके हैं।
बताया जा रहा है कि सतना नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

उन्होंने अपनी नाराजगी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी रखी, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। अंतत: सुधीर सिंह ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामना उचित समझा। बता दें कि सुधीर सिंह को कांग्रेस ने 2009 विधानसभा चुनाव में सतना से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।