MP में आचार संहिता लगने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी बदले : देखे पूरी लिस्ट

 

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच अब राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी बदले गए है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, थोक के भाव IPS अधिकारियों का तबादला

बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 14 घंटे के अंदर 93 IAS-IPS के ट्रांसफर किए हैं। शुक्रवार को तड़के करीब 3 बजे पहली लिस्ट में एक साथ 37 IAS अफसरों के तबादले किए गए। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे जारी आदेश में एक साथ 47 IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया। वहीं शाम करीब 4.30 बजे एक और आदेश में 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए।