MP Election 2023 : चुनाव में कौन जीत रहा, किसकी बन रही सरकार : 34 सीटों पर वोटिंग में महिलाएं रहीं अव्वल

 

MP Election 2023 :  शहर हो या गांव में हर आदमी एक-दूसरे से पूछ रहा है-सुनाओ यार...सात विधानसभा सीट में कौन कहां से जीत रहा और प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। कहीं मतदान प्रतिशत बदलाव की बयार है या फिर लाड़ली बहना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का प्रतिफल है। राजनीतिक पार्टियों का प्रचार भी इसके लिए जिम्मेदार है। हर चुनाव में लोग अपने मतदान अधिकार के लिए जागरूक हो रहे हैं।

गांव-गांव में महिलाएं-पुरुष मतदान केन्द्रों में शाम 6 बजे के बाद भी वोटिंग करते रहे। पिछले एक दशक पहले मतदान प्रतिशत 60 फीसदी था। अब तो यह 80 प्रतिशत पार हो रहा है।  प्रदेश में मतदान के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है 230 में से 34 सीटों पर महिलाएं वोटिंग में अव्वल रहीं। कुल मतदान 77.15% में से पुरुषों का आंकड़ा 78.21% और महिलाओं का 76.03% रहा। 2018 में 74.01% महिलाओं ने वोट डाले तो 2023 में 76.03% ने वोटिंग की। इन 34 सीटों में भोपाल मध्य को छोड़ अन्य सीटें विंध्य-महाकौशल की हैं।

मतदान के दूसरे दिन शनिवार को अधिकारी-कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से लौट आए। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में 13 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को लगाया गया था। उनकी वापसी सुबह सात बजे तक पीजी कॉलेज मैदान में होती रही। वे शुक्रवार को रात्रि 9 बजे से दूसरे दिन सुबह 7 बजे तक मतदान के रूझान पर चर्चा करते रहे। उनके बीच भी विधानसभा सीट और सरकार के मुद्दे पर बहस होती रही और दावे-प्रतिदावे होते रहे। फिर सरकारी अवकाश होने से घरों पर चुनावी थकान पर आराम करते रहे।

बढ़े मतदान से उलझे लोग, अलग-अलग दावे
मतदान प्रतिशत में वृद्धि से भाजपा खेमे के नेता-कार्यकर्ता इसे लाड़ली लक्ष्मी, किसान सम्मान निधि समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रतिफल बताते रहे। कांग्रेस गलियारों में मुख्यमंत्री पद के साथ नारी सम्मान, सस्ते गैस सिलेण्डर जैसे वादों का असर बताते रहे। दोनों की जीत के अलग-अलग दावे रहे। चौक-चौराहे, पान ठेले समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चुनावी चर्चा के दौरान गरमागरमी का माहौल बना। किसकी सीटें बढ़ेगी या घटेंगी, यह सवाल चर्चा का विषय बना रहा। राजनीति के जानकार छिंदवाड़ा समेत महाकौशल, विंध्य और मालवा क्षेत्र में किसकी सीटें आएंगी और किसको मिलेंगी, इस बारे में समझाते रहे।

2018 के मुकाबले 1.85 प्रतिशत बढ़ी वोटिंग
विधानसभा चुनाव 2023 के अप्रत्याशित मतदान ने 2018 के आंकड़ों को 1.85 प्रतिशत पीछे कर दिया है। पांच साल पहले मतदाताओं ने सातों सीटों पर कुल 84 फीसदी वोट डाले थे। इस बार यह 85.85 प्रतिशत पर पहुंच गया। मतदान में यह बढ़ोतरी कहीं छिंदवाड़ा की राजनीति में कुछ बदलाव की इबारत तो नहीं लिखने जा रही है या फिर यथावत् रहकर प्रदेश की सत्ता में वापसी का संकेत है।

इस सीटों पर ये नाम

- देवतालाब में भाजपा से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम तो कांग्रेस से भतीजे पद्मेश हैं।

- सीधी में चुरहट से कांग्रेस के अजय सिंह तो भाजपा से शरदेंदु तिवारी हैं।

- सिंहावल में कांग्रेस से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल तो भाजपा से विश्वामित्र पाठक हैं।

- सीधी से भाजपा की रीति पाठक तो कांग्रेस से ज्ञान सिंह मैदान में हैं।

- मैहर में त्रिकोणीय मुकाबला है।

- विंध्य जनता पार्टी से नारायण त्रिपाठी, भाजपा से श्रीकांत चतुर्वेदी तो वहीं कांग्रेस धर्मेंद्र घई हैं।

- अमरपाटन से कांग्रेस से पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह तो भाजपा से मंत्री रामखेलावन पटेल हैं।

- विजयराघौगढ़ में भाजपा से पूर्व मंत्री संजय पाठक तो कांग्रेस के नीरज बघेल मैदान में हैं।

- भोपाल दक्षिण-पश्चिम कांग्रेस से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा तो वहीं भाजपा के भगवानदास सबनानी रण में हैं।

- लांजी में पूर्व विस उपाध्यक्ष हिना कांवरे तो भाजपा से राजकुमार कर्राहे हैं।

जिला- सीट- पुरूष- महिला- कुल

पन्ना- पवई- 75.32-76.02- 75.65
पन्ना- पन्ना- 74.28- 75.44- 74.83

सतना- चित्रकूट- 69.17- 74.52- 71.67
सतना- रैगांव- 70.52- 71.15- 70.82

सतना- मैहर- 75.84- 78.24- 76.98
सतना- नागौद- 75.10- 76.70- 75.87

सतना- अमरपाटन- 71.35- 79.10- 75.07
सतना- रामपुर- बाघेलान- 72.54- 74.76- 73.60

रीवा- सिरमौर- 61- 67.81- 64.22
रीवा- सेमरिया- 68.25- 73.75- 70.88

रीवा- त्यौंथर- 65.37- 72.31- 68.66
रीवा- मऊगंज- 63.92- 74.27- 67.91

रीवा- देवतालाब- 59.81- 66.91- 63.20
रीवा- मनगवां- 59.40- 65.64- 62.36

रीवा- गुढ़- 68.47- 73.02- 70.74
सीधी- चुरहट- 66.64- 75.88- 71.07

सीधी- सीधी- 66.48-72.89 - 69.57
सीधी- सिहावल-63.64-75.55- 69.31

सिंगरौली- चितरंगी-70.53-73.25- 71.84
सीधी--धौहनी-77.08-77.40- 73.64

शहडोल- ब्योहारी-71.73-77.96- 74.75
शहडोल- जयसिंह नगर-80.15-82.28- 81.20

शहडोल- जैतपुर-80.80-81.11- 80.95
अनूपपुर- अनूपपुर-77.59-77.74- 77.67

अनूपपुर- पुष्पराजगढ़-80.11-80.21- 80.16
उमरिया- मानपुर-76.10-78.13- 77.09

कटनी- विजयराघवगढ़-77.36-79.15- 78.22
जबलपुर- सिहोरा-80.39-80.52- 80.45

मंडला- बिछिया-82.04-82.05- 82.04
मंडला- निवास- 81.97- 82.22- 82.10

बालाघाट- बैहर- 84.51- 85.79- 85.16
बालाघाट- लांजी- 83.52- 85.76- 84.64

बालाघाट- परसवाड़ा- 85.97- 86.98- 86.48
भोपाल- भोपाल दक्षिण- पश्चिम- 58.61- 59.66- 59.11