MP Exclusive : महिलाओं से अश्लील हरकतें, गंदे कमेंट्स MP में सबसे ज्यादा, 2022-23 में देशभर में 25,741 मामले

 

मध्यप्रदेश को देश का दिल कहते हैं, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें, गंदे कमेंट और अश्लील गाना गाने के सबसे ज्यादा मामले भी वहीं दर्ज हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा एनसीआरबी के डेटा के आधार पर तैयार कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में देशभर में ऐसे 25,741 मामले दर्ज हुए।

  • इनमें सबसे ज्यादा 39% यानी 10,133 केस मध्यप्रदेश के हैं।
  • दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और तीसरे पर महाराष्ट्र है।

यह रिपोर्ट नैतिक मूल्यों से जुड़े अपराध के मामलों का आकलन करने और संबंधित राज्यों को इनमें सुधार के निर्देश देने के लिए बनवाई गई है। इसके अतिरिक्त देश के 19 बड़े शहरों में ऐसे अपराध सबसे ज्यादा हुए हैं। इनमें महाराष्ट्र का नागपुर पहले तो मध्यप्रदेश का इंदौर छठे नंबर पर है।