NEET की तैयारी करते-करते दोस्त को छात्रा से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर होटल में बनाए शारीरिक संबंध : फिर कर दिया ये कांड .....

 

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां NEET की छात्रा के साथ उनके ही दोस्त ने होटल में लेजाकर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। छात्रा इंदौर में कोचिंग कर नीट की तैयारी कर रही थी। उसका एक दोस्त था। मौका पाकर लड़के ने पहले छात्रा से दोस्ती की फिर एक दिन होटल में लेजाकर रेप कर दिया। बता दें कि कोचिंग में पहले की दोस्ती बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए हैं। जिसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

क्या है पूरा मामला?
विजय नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 साल की छात्रा ने ओम यादव निवासी मिश्र नगर राजरानी अपार्टमेंट के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह 2017 में नीट की तैयारी करने इंदौर की कोचिंग में आई थी। यहां उसकी पहचान ओम से हुई। ओम ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद उसने बातचीत बढ़ाकर भरोसे में लिया।

कुछ समय बाद वह विजय नगर की होटल में लेकर गया। यहां उसने सबंध बनाए और शादी की बात की। इसके बाद ओम यादव का व्यवहार बदला सा रहने लगा। कुछ दिन पहले उससे शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। ओम ने कहा कि वह किसी और लड़की को पंसद करता है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।