Ladli Behna Yojana: ये महिलाएं भर सकती है ‘लाडली बहना योजना’ फार्म, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ, जानिये सभी जानकारी  

 

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के द्वारा शुरू की गई एक योजना है, योजना के लिए 25 मार्च 2023 से आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है, आज हम आपको बताएंगे कौन सी महिलाएं योजना के तहत पात्र हैं और उन्हें इस का फार्म भरना चाहिए।

लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना, महिलाओं को परिवार के निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को ₹1000 की धनराशि उनके आधार लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। लाडली बहना योजना की पहली किस्त का पैसा 10 जून 2023 को लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

केवल ये महिलाएं भर सकती है ‘लाडली बहना योजना’ फार्म
 

  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश राज्य की निवासी होनी चाहिए।

  • महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • महिला के पास समग्र आईडी होना चाहिए और आधार से Ladli Bahna Yojna KYC पूर्ण होना चाहिए।

  • महिला के पास एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

  • महिला विवाहित हो जिसमें तलाकशुदा, विधवा और परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ

  • ऐसी महिला जिनकी विवाह नहीं हुई है।
  • ऐसी महिला जिसके पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है।
  • 23 वर्ष कम और 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला योजना के तहत अपात्र हैं।
  • ऐसी महिला जिसकी पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है।
  • वह महिला जो आयकर देती है।
  • किसी अन्य राज्य की महिला योजना के लिए अपात्र हैं।
  • अगर महिला केंद्र या राज्य सरकार के द्वारा ₹1000 या इससे अधिक लाभ पाती है तो वह लाडली बहना योजना के लिए अपात्र है।
  • महिला के परिवार में अगर कार या जीप है, तो वह महिला अपात्र मानी जाएगी।

लाडली बहना योजना आवश्यक दस्तावेज 

  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता आधार से अवश्य लिंक हो।
  • समग्र आईडी और आधार के बीच केवाईसी अवश्य होना चाहिए।