7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों की चाँदनी,दिवाली से पहले 7,000 रुपये बोनस की घोषणा

 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित, समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपये बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं।

साथ ही सीएम केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इस त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7 हजार रुपए का बोनस दे रहे है. इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इस बोनस को देने के लिए 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।