indian army agniveer bharti परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से मिलना शुरू, ऐसे डाउनलोड करें अपना ADMIT CARD

 

Army Agniveer Admit Card 2023 : इंडियन आर्मी अग्निवीर लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होगी। जनरल ड्यूटी कैटेगरी के एडमिट कार्ड चरणों में लाइव होंगे। इनके जारी होने की शुरुआत 5 अप्रैल से होगी। यह 8 अप्रैल तक जारी होंगे।

अन्य कैटेगरी की अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल शाम से उपलब्ध होंगे। अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक रोजाना तीन-तीन शिफ्टों में चलेगी। जनरल ड्यूटी वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 5 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच जारी कर दिए जाएंगे।

8 अप्रैल तक उपलब्ध होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवार जो भी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 8 अप्रैल तक उपलब्ध होगा। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in/Default.aspx?i पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में देशभर में स्थित कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी और दूसरे चरण में रैली स्थल पर ARO द्वारा भर्ती रैली में शामिल होना होगा। उम्मीदवार इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in/writer के जरिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी चेक कर सकते हैं.

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Indian Army Agniveer Admit Card 2023 लिखा हो।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपका Indian Army Agniveer Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • Indian Army Agniveer Admit Card 2023 डाउनलोड करें और इसे सेव करें।

अग्नवीर जनरल ड्यूटी एग्जाम पैटर्न

  • पासिंग मार्क्स- 35
  • मार्किंग स्कीम- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग

ये हैं पैटर्न

  • जनरल नॉलेज- 30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जनरल साइंस- 30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • मैथ- 30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • लॉजिकल रीजनिंग- 5 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

वायु सेना अग्निवीर शारीरिक मानक:-

  • ऊंचाई: न्यूनतम स्वीकार्य ऊंचाई 152.5 सेमी है
  • छाती: विस्तार की न्यूनतम सीमा: 5 सेमी
  • वजन: ऊंचाई और उम्र के अनुपात में।
  • कॉर्नियल सर्जरी (PRK/LASIK) स्वीकार्य नहीं है। भारतीय वायु सेना के मानकों के अनुसार दृश्य आवश्यकताएं।
  • सुनने की क्षमता: उम्मीदवार की सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए अर्थात प्रत्येक कान से अलग-अलग 6 मीटर की दूरी से फुसफुसाहट सुनने में सक्षम होना चाहिए।
  • दंत चिकित्सा: स्वस्थ मसूड़े, दांतों का अच्छा सेट और न्यूनतम 14 दंत बिंदु होने चाहिए