Rewa News : रुतबा रेस्टोरेंट में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला : अय्याशी करने के लिए 450 रुपए में महज कुछ घंटे के लिए उपलब्ध करवाता था कमरा, संचालक गिरफ्तार

 

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। शहर के होटल और रेस्टोरेंट में कमरे नाबालिगों को दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक मामले की जांच कर रही पुलिस को रेस्टोरेंट में नाबालिग द्वारा परिचित के साथ बलात्कार करने के साक्ष्य सामने आए। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, सिविल लाइन थाने में एक किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। उसमें उसके रिश्तेदार का नाम सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। नाबालिग ने कॉलेज चौराहे में स्थित रुतबा रेस्टोरेंट में 450 रुपए में केबिन बुक कर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की जानकारी दी।

रेस्टोरेंट संचालक ने ऊपरी तल पर छोटे-छोटे केबिन बनवाए थे। उनको वह कपल को किराए पर देता था। उक्त नाबालिग ने यहां पर कमरा बुक करवाकर किशोरी के साथ बलात्कार किया था। जांच में इसका खुलासा होने पर पुलिस ने संचालक सौरभ सिंह को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के मामले में उक्त इस्टोरेंट व रेस्टोरेंट का नाम सामने आया था।

पीड़िता के साथ नाबालिग ने गलत काम किया था। जांच में इसका खुलासा होने पर संचालक को नामजद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
कमलेश साहू, थाना प्रभारी सिविल लाइन