आज मऊगंज दौरे पर पूर्व CM शिवराज तो रीवा दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

 

REWA NEWS : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को अपने रीवा दौरे पर हैं। वे सुबह 10 बजे भोपाल से चलकर दोपहर 12 बजे रीवा पहुंचेंगे। रीवा में 15 मिनट रुकने के बाद वे सिरमौर विधानसभा के जवा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जवा से चलकर वे 2 बजकर 30 मिनट पर गोविंदगढ़ पहुंचेगे।

गुढ़ विधानसभा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मऊगंज दौरे पर हैं। जानकारी के मुताबिक वे दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मऊगंज पहुंचेंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।