REWA में चार आदतन अपराधी बदमाश हथियार के साथ पकड़ाए, लंबे समय से चल रहे थे फरार

 

REWA NEWS : रीवा के सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन चारों बदमाशों को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है। ये सभी आदतन अपराधी हैं जिन पर पहले से कई मामले पंजीबद्ध हैं। चारों के पास से चाकू बरामद किए गए है। ये किसी गंभीर वारदात की फिराक में थे।

पकड़े गए आरोपियों में शिवानंद पाण्डेय उर्फ शिवम् उम्र 25 वर्ष, मो० नाजिम हुसैन उर्फ नाजिम अंसारी उम्र 23 वर्ष,मनीष श्रीवास्ताव उम्र 23 वर्ष,मनोज कुशवाहा उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से आरोपी शिवानंद पाण्डेय उर्फ शिवम् 302 समेत तीन मामलों में पहले से आरोपी है। जो लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिस पर न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था।