REWA कलेक्टर प्रतिभा पाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित : एक लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग करने वाले 24 व्यक्तिगत और संस्थागत भी शमिल

 

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम राजभवन में अयोजित किया। विशेष निधि के लिए विशेष सहयोग करने वालों के लिए सम्मान कार्यक्रम रखा गया । इस अवसर पर राज्यपाल ने सैनिक कल्याण के लिए एक लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग करने वाले 24 व्यक्तिगत और संस्थागत सहयोग कर्ताओं के साथ 4 संभागों और जिलों को भी सम्मानित किया।

इसी क्रम में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जन सहयोग से लगभग 4 करोड़ 36 लाख से अधिक राशि का संग्रह एक उपलब्धि है। उन्होंने लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि का संग्रहण करने वाले संभागायुक्तों और कलेक्टर्स के प्रयासों की सराहना की।

रीवा सहित अन्य जिलों के कलेक्टरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना रखना हम सबका नैतिक दायित्व है। इससे सीमा पर तैनात सैनिकों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार होता है। यह सम्मान उनके परिजनों को भी मानसिक और भावनात्मक संबल देता है।