रीवा में भाजपा से कटरा और महसांव मंडल होल्ड पर, केवल एक महिला को मिला मौका : 26 मंडल अध्यक्षों के नाम जारी : पढ़िए

 

जिले में भाजपा ने अपने 26 मंडलों के अध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा मप्र निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन व जिला पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला की सहमति के बाद जिले में निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपन्न हुई। हालांकि कटरा और महसांव मंडल को अभी होल्ड पर रखा गया है। रविवार देर रात जारी सूची के अनुसार जिन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

उनमें राजेन्द्र अग्निहोत्री को डभौरा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अखिलेश सिंह जवा, सालिगराम साहू अतरैला, सुदामा कोल सिरमौर, चंद्रशेखर कुशवाहा बैकुंठपुर, अरूणेन्द्र तिवारी सेमरिया, शेषमणि पाण्डेय बनकुईयां, दिलीप सिंह शाहपुर, क्रांतिवीर सिंह मनकहरी, धनश्याम यादव त्योंथर, समीर सिंह गढ़ी, वेद प्रकाश मिश्रा रायपुर सोनौरी, अरूणेन्द्र मिश्रा मनगवां, अंशू सिंह रामपुर सर्किल, सुनील पाण्डेय लालगांव, सौखीलाल कोल देवास, मुकेश पटेल सूरा, हेमलता सिंह कुशाभाऊ ठाकरे रीवा, गौरव पाण्डेय अटल मंडल रीवा, शिवम द्विवेदी, दीनदयाल मंडल रीवा, डॉ. भूपेन्द्र सिंह रीवा ग्रामीण, अनंत कुमार गुप्ता गुढ़, प्रदीप त्रिपाठी गोविंदगढ़, अभिषेक सिंह रायपुर कर्चु. मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं। रीवा विधानसभा क्षेत्र में शिवम व डॉ भूपेंद्र सिंह को रिपीट किया गया है।

केवल एक मंडल की महिला अध्यक्ष
ऐसी चर्चा सामने आयी थी कि 33 प्रतिशत पद महिलाओं को दिए जाएंगे, लेकिन केवल एक मंडल में महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया गया कि रीवा में 26 मंडल हैं, जिसमें 9 मंडल अध्यक्ष महिला होनी चाहिए थी, लेकिन एक ही बनाया गया है। अभी दो मंडल होल्ड किए गए हैं, फिर भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं होता दिखता।