REWA में गांजा तस्करी मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

 

REWA NEWS : रीवा पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने एक आरोपी को मैहर जबकि दूसरे आरोपी को भोपाल से पकड़ा है। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि गांजा तस्कर लाल सिंह और राजू गुप्ता गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

दो दिन पहले पुलिस ने एक करोड़ कीमत का पांच क्विंटल गांजा पकड़ा था। जिसमें अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी लालमणि जयसवाल अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।