REWA : विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण की आकांक्षा सोनी 

 

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के आदेश दिनांक 05/02/2024 के तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2020 के परिणामो के आधार पर सीधी भर्ती के तहत रीवा में सहायक संचालक शिक्षा के पद पर 2 वर्ष की परिवीक्षा पर सुश्री आकांक्षा सोनी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रीवा में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़े : रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही : दस हजार की रिश्वत लेते जनपद पंचायत की महिला अधिकारी प्रेरणा सिंह गिरफ्तार

उक्त आदेश के द्वारा सुश्री आकांक्षा सोनी ने कल दिनांक 8 फरवरी को विकासखंड कार्यालय रीवा में अपनी आमद दे दी है। उनकी नवीन पदस्थापना से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में काफी उत्साह है। वही दोहरे प्रभार पर रहे मार्तंण्ड- 3 के प्राचार्य श्री दीपांकर ने भी राहत भरी सांस ली है। बताया गया है कि सुश्री आकांक्षा सोनी पदभार ग्रहण करने के बाद दो दिवस के अवकाश के लिए अपने गृह ग्राम गई हैं जो संभवत सोमवार को वापस आकर मंडल की परीक्षाओ में गठित निरीक्षण के साथ परीक्षाओं का अवलोकन करेंगी।