Rewa अमहिया गोलीकांड अपडेट : 10 आरोपी नामजद, तीन आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार, घर पर आज चल सकता है मामा का बुलडोजर

 

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। शहर के अमहिया मोहल्ले में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11.30 बजे आरोपी सुमित सिंह परिहार ने पिस्टल से फायर कर विशाल उर्फ साहिल मिश्रा पुत्र उपेन्द्र मिश्रा 20 वर्ष निवासी अमिलकी थाना गोविंदगढ हाल मुकाम बिछिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान दस की संख्या में सुमित सिंह के घर में उसके साथी मौजूद थे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि साहिल के मोबाइल पर सुमित के कई कॉल मंगलवार की रात्रि को आए। इसके बाद चार पहिया वाहन से उसे ले गए। पहले सुमित को गाड़ी में बैठाकर घुमाए। इसके बाद देर रात घर ले गए। वहां उसके हिप में सटाकर गोली मार दी गई।  शाहिल की हत्या कर दी गई। दोस्त ने ही दगाबाजी की। घटना की जानकारी पुलिस को रात्रि करीब 12 बजे हुई।  इसके बाद सीएसपी, डीएसपी, अमहिया पुलिस संजय गांधी अस्पताल पहुंची। चर्चा है कि मंगलवार की रात्रि दस की संख्या में दोस्त एकत्रित हुए  और ठेले में फुल्की खाकर सुमित सिंह परिहार के मकान पहुंच गए। सभी बातचीत कर रहे थे।  इसी बीच सुमित सिंह ने शाहिल के पेट में सटाकर कट्टे से फायर कर दिया।

दोस्त दगाबाज क्यों निकला, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस वारदात की वजह तक नहीं पहुंच पाई है। इस पूरे गोलीकांड में कई बातें सामने आ रही है। इसे प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसके अलावा इस पूरे मामले में दोस्तों के बीच लड़की के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही सच सामने आएगा।

अंदर ही फंस गई गोली
शाहिल का पीएम फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों की टीम ने किया। पीएम में गोली हिप बोन में ही फंसी हुई मिली। गोली बहुत करीब से मारी गई थी। दाएं हिप बोन से गोली अंदर घुसी और दाएं हिप बोन में जाकर फंस गई। गोली आर-पार नहीं हो पाई। फायरिंग के दौरान नस फटने और अधिक ब्लीडिंग के कारण शाहिल की जान चली गई। अब शरीर में मिली गोली को जांच के लिए रखा गया है। पुलिस अब इस गोली से फायर रेंज और बंदूर के प्रकार की जांच करेगी।

आधी रात को हुई वारदात
अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर का कहना है कि सोमवार की रात 11 बजे के आसपास एक घर में फायर हुआ। जहां साहिल मिश्रा निवासी अमहिया की मौत हो गई है। गोली मारकर हत्या की सूचना रात 12 बजे के बाद पुलिस अधिकारियों को मिली है। ऐसे में सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी और डीएसपी अजाक उमेश प्रजापति सहित शहरी थानों का पुलिस बल अस्पताल पहुंचा है।

रातभर चली घेराबंदी

आधी रात दोस्तों के द्वारा दोस्त की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी विवेक सिंह ने शहरभर में नाकेबंदी कराई है। आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। अमहिया पुलिस ने संदेही सत्यम मिश्रा को उठाया है। पूछताछ में अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

10 आरोपी नामजद

गोलीकांड में 10 आरोपी नामजद, मृतक विशाल मिश्रा के दोस्त के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अमहिया पुलिस ने सुमित सिंह परिहार सहित सचिन परिहार,पिता, सुमित सिंह परिहार की मां,बहन, प्रत्यक्ष सिंह, निखिल सिंह,शरद मिश्रा और अश्वनी को आरोपी बनाया। कुल मिलाकर पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर 10 लोगों को नामजद आरोपी किया है। जिनके खिलाफ हत्या की  साजिश की धाराओं के तहत हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है।

अर्जुन नगर स्थित मुक्कू डेयरी सहित घर की नापजोख की गई है, नगर निगम से रिकार्ड मंगाया गया है, जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यतीश शुक्ला, नायब तहसीलदार हुजूर

युवक की गोली मारकर हत्या मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है, तीन हिरासत में है, जल्द ही मुख्य आरोपी सहित फरार आरोपी पकड़े जाएंगे। किसी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक रीवा।

अमहिया गोलीकांड घटना से सम्बंधित खबरें

ये भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलरों की पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने अस्पताल चौराहे को किया चक्काजाम, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी और घर गिराने की मांग

ये भी पढ़ें : फिर देर रात गोली की वारदात से दहला रीवा, दोस्त ने दोस्त को ही मारी गोली, हॉस्पिटल में बॉडी छोड़कर मौके से फरार; नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी