REWA : शिल्पी प्लाजा में सरेआम असामाजिक तत्वो ने लहराई तलवार फिर पिस्तौल दिखाकर फैलाई दहशत

 
REWA: रीवा के शिल्पी प्लाजा में कुछ युवकों ने तलवार लहराकर दहशत फैला दी। युवकों के पास पिस्तौल भी थी। घटना मंगलवार की है। सीसीटीवी फुटेज बुधवार सुबह सामने आए हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी वीडियो बना लिया था। पूरा विवाद कार और मोटर साइकिल की भिड़ंत को लेकर हुआ था।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लड़कों ने कार में टक्कर मारी। कार चालक ने दोनों लड़कों को बैठा लिया। उनके परिजनों को बुलवाना चाहा। लेकिन मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने अपने साथियों को फोन लगा दिया। मौके पर पहुंचे 6 से 8 बदमाशों ने कार सवार पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने पहुंचे युवकों के पास कई धारदार हथियार थे।

हाल ही में शहर में गोलीकांड की घटना सामने आई थी। जहां दो पक्षों में हुए विवाद के बाद सरेराह गोली चल गई थी। मामले में अमहिया थाना प्रभारी विजय परिहार ने बताया कि हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना मंगलवार शाम 7 बजे की है।