REWA : सोहागी में दो बोरों में महिला और नवजात के शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,महिला की गर्दन और हाथ-पैर में बंधी थी रस्सी

 

REWA NEWS : सोहागी थाना क्षेत्र में नैना नदी में दो बोरों में महिला और नवजात के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को नैना नदी में भूसा वाले प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिला, वहीं पांच फीट की दूरी पर दूसरे बोरे में नवजात का शव मिला। नैना नदी में जहां शव मिले हैं, वहां लगभग ढाई फिट ही पानी था। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद यहां पुल से शव नदी में फेंके गए। ऐसा लग रहा है कि बच्चे का जन्म किसी हॉस्पिटल में हुआ है। उसके बाद ही दोनों की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़े : हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद रीवा में भी शहर के आधा दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमार कार्यवाही, कई स्थानों से विस्फोटक सामान जब्त

एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद शव को नदी में फेंका गया है। इनकी शिनाख्त नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है। मृतका की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी कई परत में बंधी है। उसके हाथ-पैर में भी रस्सी बंधी है। इसी तरह नवजात के गले में भी रस्सी बंधी है। जिस बोरे में नवजात का शव मिला है, उसमें लेडीज पर्स भी था। पर्स में चूड़ियां मिली हैं। वहीं एक पॉलीथिन में बच्चे के कपड़े भी मिले हैं।