REWA BREAKING : राजेन्द्र शुक्ल के सिर पर सजा ताज, बीजेपी कार्यालय अटलकुंज में नाच गाने के साथ जमकर फूट रहे पटाखे

 

BHOPAL NEWS : तीन दिनों से मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद चल रही थी। यह कवायद शनिवार को पूरी हो पाई। दो नामों पर ही पेच फंसा हुआ था। पहले गुरुवार फिर शुक्रवार और अंत में शनिवार की सुबह शपथ ग्रहण का दिन फाइनल हुआ। शुक्रवार की रात को ही सीएम ने राज्यपाल से समय ले लिया था। इसके बाद शनिवार की सुबह निर्धारित समय पर तीन नए सदस्यों को राजभवन में शपथ दिलाई गई।

तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।

यह मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान का चौथा मंत्रिमंडल विस्तार है। चुनाव के ठीक पहले यह विस्तार सिर्फ जातीय समीकरण को साधने के लिए किया गया है। शुक्रवार की रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात की। उनसे मंत्रिमंडल विस्तार का समय मांगा। शनिवार की सुबह 8.45 बजे का समय शपथ ग्रहण के लिए मिला। सुबह तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

शुक्ला के शामिल होने से विंध क्षेत्र से मंत्रियों की संख्या चार हो जाएगी जबकि बिसेन के आने से महाकौशल इलाके से दो तथा लोधी के शामिल होने से बुंदेलखंड से मंत्रियों की संख्या पांच हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह और भाजपा एससी (अनुसूचित जाति) मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह आर्य के नाम भी चर्चा में थे लेकिन वे कैबिनेट में जगह नहीं बना सके। मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ भाजपा ने तीन महीने से भी कम समय में होने वाले चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश की है।