REWA : घाटों में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते कलेक्टर ने किया निरीक्षण :10 घाटों को चिन्हित कर किये जाएंगे बचाव के उपाय

 

रीवा शहर के बीचो-बीच बहने वाली बीहर नदी के घाटों में बीते कुछ समय में कई दुर्घटनाएं हुई हैं। बीहर नदी में डूबने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसको देखते हुए कलेक्टर ने सोमवार को करहिया घाट का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन भी मौजूद रहीं।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि गर्मी के दिनों में लोग अक्सर नदी में नहाने जाते हैं। नदी का बहाव तेज होने और उसकी गहराई का सही अनुमान ना होने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि सभी घाटों में संकेतक लगाकर लोगों को आगाह किया जाए और गहराई की सीमा के लिए नदी में बांस लगा दिया जाए। ताकि उस क्षेत्र से आगे लोग नहाने के लिए ना जाएं। उन्होंने कहा कि जिले भर के सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद नहरों में दुर्घटना से बचाव के लिए इसी तरह के उपाय किए जाएंगे।

शहर के मध्य से बहने वाली बीहर नदी के घाटों में दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से संकेतक लगाकर लोगों को सचेत करें। साथ ही सभी चिन्हित 10 घाटों में दुर्घटना से बचाव के उपाय सुनिश्चित कराएं। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने करहिया घाट का भ्रमण किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन भी उपस्थित रहीं।