REWA : ट्रांसपोर्ट नगर में कल्याण पेट्रोल पंप के पीछे शमी इंजीनियरिंग वर्कशॉप में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

 

REWA NEWS : रीवा में दुकान में आग लगने से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग आज दोपहर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में कल्याण पेट्रोल पंप के पीछे शमी इंजीनियरिंग वर्कशॉप की दुकान में लगी।

दुकान संचालक वसीम अब्बासी ने बताया कि आग लगने से लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों को समय रहते मिल गई। नहीं तो आसपास में मौजूद दूसरी दुकाने भी आग की चपेट में आ सकती थी।