REWA : NH-135 में पुलिस की तेज रफ्तार कार पलटी, SI, ASI सहित आरक्षक घायल

 

रीवा को बनारस से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 135 में पुलिस की तेज रफ्तार कार पलट गई। इस दुर्घटना में एसआई, एएसआई और आरक्षक घायल है। बताया गया कि 5 मई की शाम रीवा पुलिस कंट्रोल रूप में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने क्राइम मीटिंग बुलाई थी। ऐसे में हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले अपने साथ थाने के आरक्षक विकास सिंह को लेकर कार से रवाना हुए।

दावा है कि दोपहर डेढ़ बजे रघुनाथगंज कस्बे से चौकी प्रभारी महेन्द्र बागरी भी कार में सवार हो गए। कुछ किलोमीटर आगे मनगवां की ओर बढ़े। तभी कार का अंगला पहिया फट गया। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। फिर हवा में गोते खाते हुए हाईवे से 100 फीट दूर खेत में चली गई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। तुरंत आसपास के लोगों ने रघुनाथगंज चौकी पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के बाद रघुनाथगंज चौकी का अमला घटनास्थल पहुंचा। तुरंत दोनों लोगों को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सीधे संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजवाया गया है। एसजीएमएच पहुंचे पुलिस वालों को चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में तीनों को हल्ली फुल्ली चोट आई है। जिनको मरहम पट्टी कर इलाज दिया है।