REWA : पति ने पत्नी की बनाई अश्लील वीडियो,वायरल करने की दी धमकी

 
दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ हमबिस्तर होने का बनाया दबाव

REWA NEWS : ग्राम पहरिया सगरा निवासी एक विवाहित महिला ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है सगरा पुलिसवाला मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
रीवा सगरा थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव में साकेत परिवार की एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है, साथ ही उसका अश्रील एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बताया गया कि पति अपने दोस्त मालिक के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है आरोप लगाया गया कि ससुराल के 1 लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके गहने भी छुड़ा लिए हैं। शुक्रवार की महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।