Rewa News : विधवा महिला को शादी का झांसा देकर युवक को दुष्कर्म करना पड़ा महँगा,आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सजा

 

Rewa News : रीवा में शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दस साल की सजा सुनाई है। महिला ने घटना की शिकायत महिला थाने में दर्ज करवाई थी। विवेचना के बाद न्यायालय ने आरोपी दीपक कुमार शुक्ला निवासी ग्राम झांझ थाना रामपुर नैकिन को सोमवार को सजा सुनाई। मामले की पैरवी लोक अभियोजक एडवोकेट विकास द्विवेदी ने की।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता से फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर उसे 9 फरवरी 2022 को रानी तालाब मंदिर में मिलने बुलाया। उसी समय उसकी मांग में सिंदूर डालकर डाल दिया। जिसके बाद लगातार उसके दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया।

जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया है। प्रकरण की सुनवाई चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश पदमा जाटव ने की। जहां साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दस साल की सजा और 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।