Rewa News : नव विवाहिता की मौत पर अस्पताल में हंगामा : पुलिस के सामने मृतका के पति की चप्पलों से पिटाई

 

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद रविवार दोपहर अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी के पति और उसके ससुराल वालों ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। माहौल बिगड़ता देख जब पुलिस महिला के पति को लेकर थाने निकलने लगी। उसी दौरान पुलिस के सामने पुलिस की गाड़ी में ही जूते चप्पल की बौछार हो गई।

जानकारी के मुताबिक भोलगढ़ निवासी दीक्षा पाठक की शादी विंध्य विहार कॉलोनी में रहने वाले ऋषि मिश्रा के साथ 29 मई 2023 को हुई थी। मायके पक्ष के मुताबिक पिता के द्वारा 5 लाख रुपए नगद सहित दहेज भी दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि सुसराल पक्ष की ओर से दीक्षा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मजबूरी में हमने जमीन बेचकर पैसे दिए थे।

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के पति से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। स्थिति के स्पष्ट होते ही पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।